ऑपरेशन ‘महादेव’ में बड़ी सफलता: लिडवास में पहलगाम हमले के तीन आतंकी ढेर, दाछीगाम में सर्च ऑपरेशन जारी

Spread the love

श्रीनगर, 28 जुलाई 2025 – जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। श्रीनगर के बाहरी इलाके लिडवास में सोमवार को चलाए गए ‘ऑपरेशन महादेव’ में सुरक्षाबलों ने TRF (The Resistance Front) के तीन आतंकियों को मार गिराया। ये आतंकी 22 अप्रैल को पहलगाम के बायसरण वैली में हुए उस भयावह हमले में शामिल थे, जिसमें 26 निर्दोष टूरिस्टों की जान गई थी।

इस संयुक्त ऑपरेशन को सेना की चिनार कॉर्प्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबल पहले से ही इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे जब आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। इसके बाद लिडवास के घने जंगलों में मुठभेड़ शुरू हुई और तीनों आतंकी मारे गए। यह इलाका त्राल से पहाड़ी रास्तों से जुड़ा हुआ है और पहले भी आतंकी गतिविधियों का गढ़ रहा है।

इस कार्रवाई के साथ ही सुरक्षाबलों ने TRF की कमर तोड़ने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। चिनार कॉर्प्स ने आधिकारिक तौर पर तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है।

दाछीगाम फॉरेस्ट में सघन तलाशी अभियान

इसी दौरान CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस दाछीगाम के ऊपरी जंगलों में सघन तलाशी अभियान चला रही है। यह वही इलाका है जहां जनवरी में भी TRF के एक ठिकाने को ध्वस्त किया गया था। हाल के दिनों में संदिग्ध गतिविधियों के इनपुट मिलने के बाद इस क्षेत्र को फिर से खंगाला जा रहा है।

सोमवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में तनाव फैल गया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर कर ऑपरेशन तेज कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, अभी भी जंगल में कुछ आतंकी छिपे हो सकते हैं। दाछीगाम को TRF का प्रमुख हाइडआउट माना जाता रहा है।

पहलगाम हमले की पृष्ठभूमि

22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े TRF के पांच आतंकियों ने टूरिस्टों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें अधिकांश हिंदू समुदाय के पर्यटक थे। बताया गया कि आतंकियों ने पीड़ितों से नाम पूछकर गोली मारी थी।

इस नृशंस हमले के जवाब में भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था। इस अभियान में पाकिस्तान के बहावलपुर और मुरिदके स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक एयर स्ट्राइक की गई थी, जिसमें कई हाई-वैल्यू टारगेट्स को खत्म किया गया।

प्रशासन की अपील

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षाबलों के चल रहे अभियानों के दौरान घरों में ही रहें और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहें। दाछीगाम और लिडवास में भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और ऑपरेशन अभी भी जारी है।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!