बीजापुर ब्रेकिंग: नक्सलियों की कायराना वारदात, पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या

Spread the love


बीजापुर जिले में नक्सलियों की एक बार फिर कायराना करतूत सामने आई है। पामेड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कावरगट्टा गांव में नक्सलियों ने पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान ग्राम कंचाल निवासी पूर्व सरपंच भीमा मडकम (उम्र लगभग 35–40 वर्ष) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, भीमा मडकम खेत में मौजूद लोगों के बीच था, तभी नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है और ग्रामीण भयभीत हैं। बताया जा रहा है कि भीमा मडकम पर पूर्व में भी नक्सली हमला हो चुका था। वह कल ही दंतेवाड़ा-बचेली से अपने गांव लौटा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और नक्सलियों की तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली; मांगें नहीं मानी गईं तो दिवाली बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले नर्सिंग संवर्ग में लंबित मांगों को लेकर नाराजगी एक बार फिर…

    बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम का भव्य स्वागत, कृष्णा प्रजापति रहे मौजूद

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।       कोरिया। कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामविचार नेताम जी के बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचने पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!