बिलासपुर : आपदा प्रबंधन को लेकर डीआईएजी की बैठक संपन्न, 15 संस्थाओं के प्रतिनिधि हुए शामि

Spread the love

बिलासपुर : आपदा प्रबंधन को लेकर डीआईएजी की बैठक संपन्न, 15 संस्थाओं के प्रतिनिधि हुए शामिल

बिलासपुर। जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी और समन्वित बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को बचत भवन में जिला इंटर एजेंसी ग्रुप (DIAG) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर ने की।

इस बैठक में जिले की 15 प्रमुख सामाजिक संस्थाओं के 30 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी प्रतिनिधियों ने एकमत से आपदा की स्थिति में राहत कार्यों को अधिक तेज, संगठित और समन्वित रूप से संपन्न करने पर बल दिया।

आपात स्थिति में त्वरित सूचना देने का आह्वान
अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर ने कहा कि किसी भी आपदा या संकट की घड़ी में सभी संस्थाएं तुरंत जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को सूचित करें, ताकि समय पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके। उन्होंने सुझाव दिया कि इंटर एजेंसी ग्रुप की इकाइयाँ उपमंडल स्तर पर भी गठित की जानी चाहिए, जिससे अधिक संस्थाओं और स्वयंसेवकों को जोड़ा जा सके।

प्रशिक्षण के लिए स्वयंसेवकों की सूची मांगी
बैठक में मौजूद सभी संस्थाओं से उनके सक्रिय स्वयंसेवकों की सूची साझा करने को कहा गया है। इन स्वयंसेवकों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार आपदा प्रबंधन व राहत कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जिला समन्वयक की नियुक्ति
सर्वसम्मति से सत्य साईं सेवा समिति के प्रो. प्यारे लाल जनेऊ को जिला इंटर एजेंसी ग्रुप का समन्वयक नियुक्त किया गया। वहीं, सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक सुशील पुंडीर ने वालंटियर के रूप में अपनी सेवाएं देने की इच्छा जताई, जिसे सराहा गया।

श्रद्धांजलि और सहभागिता
बैठक के दौरान हाल ही में मंडी जिले में आई प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि स्वरूप दो मिनट का मौन रखा गया।

बैठक में उपस्थित प्रमुख प्रतिनिधि:

  • रेडक्रॉस से अमित कुमार
  • जिला आपदा प्रकोष्ठ से उदय शर्मा और चंदन ठाकुर
  • अखंड गायत्री परिवार से टंडन जी
  • वरिष्ठ नागरिक सभा से मस्त राम वर्मा
  • पेंशनर एसोसिएशन से रविंद्र भट्ठा
  • मानव सेवा संस्थान से मीनाक्षी शर्मा
  • होम गार्ड व सिविल डिफेंस से संजय कुमार व सुर्म सिंह
  • सामर्थ्य हमारी पहचान संस्था से लग्नेश कुमार व सुषमा
  • जीव भावना पशु कल्याण समिति से राम प्यारी ठाकुर व सुनीता शर्मा
  • सनातन सेवा समिति शाहतलाई से शशि रघुवंशी, रोहित कौशल, अनिल कुमार
  • युवक मंडल धार टटोह, मझेड़, जियोरी और चेड़ी से पलविंद्र सिंह, निर्मल सिंह, रविंद्र कुमार व मनीष कुमार

Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!