बिलासपुर रेल मंडल में दो दिन में दूसरी घटना, यात्रियों में बढ़ी दहशत

Spread the love



बिलासपुर रेल हादसे के बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। ताज़ा मामला कोटमी सोनार और जयराम नगर स्टेशन के बीच सामने आया, जहां एक ही ट्रैक पर दो मालगाड़ियां और एक यात्री ट्रेन आमने-सामने आ गईं। स्थिति इतनी खतरनाक थी कि यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई और कई लोग डर के कारण ट्रेन से नीचे उतर गए। हालाँकि समय रहते ट्रेनों को रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

यह घटना उस समय हुई है जब मंगलवार को कोरबा से बिलासपुर आ रही लोकल ट्रेन खड़ी मालगाड़ी से टकराने की घटना की जांच अभी जारी है। उस हादसे में इंजन और दो डिब्बे मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए थे, जिसमें ट्रेन चालक विद्यासागर की मौत हो चुकी है और असिस्टेंट लोको पायलट रश्मि सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। 11 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक घायलों का इलाज जारी है।

लगातार दो दिनों में रेल सुरक्षा में खामी उजागर होने से यात्रियों में दहशत बढ़ गई है और रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल रेलवे ने दोनों घटनाओं की जांच के आदेश दिए हैं और रूट सेफ्टी सिस्टम की समीक्षा शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    ग्राम पंचायत पासीद में नशामुक्ति और विकास को लेकर सरपंच दीनू यादव की सख्ती

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर/बिल्हा। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।     नशामुक्ति से विकास की ओर बढ़ता ग्राम पंचायत पासीद, सरपंच दीनू यादव ने उठाए सख्त कदम शराब बिक्री, जुआ-सट्टा…

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!