ऑक्सीमीटर सप्लाई में धोखाधड़ी: उपभोक्ता फोरम ने डीलर को 95 हजार रुपये लौटाने का दिया आदेश

Spread the love

रायगढ़। इण्डिया मार्ट इंटर मेस लिमिटेड के एक डीलर द्वारा अग्रिम राशि लेने के बावजूद ऑक्सीमीटर की आपूर्ति नहीं किए जाने का मामला उपभोक्ता फोरम पहुंचा। रायगढ़ के मधुबनपारा निवासी अद्वितीय भूषण गोस्वामी ने व्यवसाय के लिए दो सौ ऑक्सीमीटर का ऑर्डर दिया था, जिसके लिए उन्होंने कुल 1,30,000 रुपये की अग्रिम राशि रायपुर के डीलर पुरुषोत्तम साहू को भुगतान की थी।

डीलर ने पहले 70 हजार और फिर शेष 60 हजार रुपये मंगवाकर पूरी राशि लेने के बाद दो-तीन दिन में ऑर्डर डिलीवरी का भरोसा दिलाया। लेकिन समय बीतने के बाद भी ऑक्सीमीटर नहीं भेजे गए। जब अद्वितीय ने संपर्क करना चाहा तो डीलर ने फोन उठाना बंद कर दिया।

कई प्रयासों के बाद डीलर ने सिर्फ 50 हजार रुपये लौटाए और बाकी 80 हजार देने से इंकार करता रहा। अंततः पीड़ित अद्वितीय भूषण ने उपभोक्ता फोरम की शरण ली।

फोरम अध्यक्ष छमेश्वरलाल पटेल, सदस्य राजेन्द्र पाण्डेय एवं राजश्री अग्रवाल ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद निर्णय दिया कि डीलर पुरुषोत्तम साहू द्वारा सेवा में लापरवाही एवं अनुचित व्यापारिक व्यवहार किया गया है।

फोरम ने डीलर को आदेशित किया कि वह शेष 80 हजार रुपये के साथ मानसिक क्षति के लिए 10 हजार और वाद व्यय के रूप में 5 हजार रुपये, कुल 95 हजार रुपये पीड़ित को लौटाए।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर/ विशेष रिपोर्ट।         रायपुर 19 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ योग आयोग…

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!