बिलासपुर : छोटे व्यापारियों के समर्थन में शिवसेना, नगर निगम की कार्रवाई पर जताया विरोध

Spread the love

बिलासपुर। शहर में इन दिनों अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज़ी से जारी है, जिसके चलते सड़क किनारे ठेला लगाकर जीवन यापन करने वाले छोटे व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नगर निगम द्वारा उनके ठेले और सामान जब्त किए जाने से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है। इस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को शिवसेना के कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में प्रभावित छोटे व्यापारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रशासन से जब्त सामान लौटाने की मांग की।

शिवसेना प्रतिनिधियों ने बताया कि सड़क किनारे छोटे स्तर पर व्यापार करने वाले लोग दिनभर की मेहनत से अपने परिवार का पेट पालते हैं। नगर निगम द्वारा ₹2000 का चालान थमाया जा रहा है, जिसे चुकाना इन व्यापारियों के लिए संभव नहीं है। इसके अलावा, प्रशासन द्वारा जिन स्थलों पर छोटे व्यापारियों को स्थान देने की बात कही जाती है, वहां भी उनसे रोज़ाना ₹100 की अवैध वसूली की जा रही है, जो पूरी तरह अनुचित है।

शिवसेना ने प्रशासन से मांग की है कि छोटे व्यापारियों को स्थायी और सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे बिना भय के अपने व्यवसाय को चला सकें। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो शिवसेना बड़े स्तर पर उग्र आंदोलन करेगी।

छोटे व्यापारियों की रोज़ी-रोटी का सवाल उठाते हुए शिवसेना ने प्रशासन से संवेदनशील रवैया अपनाने की अपील की है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

Spread the love

Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: रेलवे की अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी पाने का हकदार होगा नाती, केंद्र की याचिका खारिज

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।     एक ही फैसले में दो अहम मामलों पर न्यायालय का रुख स्पष्ट, बिना विभागीय जांच होमगार्ड की बर्खास्तगी भी निरस्त बिलासपुर।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!