बिलासपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान, डीसी राहुल कुमार ने किया सम्मानित

Spread the love


दिव्य हिमाचल ब्यूरो – बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में बिलासपुर जिले की होनहार छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है। गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने तीन मेधावी छात्राओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

आरके सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, घंडालवीं की छात्रा रिद्धिमा शर्मा ने 99.29% अंक हासिल कर प्रदेश भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, घुमारवीं की पर्णिका शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त गवर्नमेंट हाई स्कूल, सिल्ह की एक छात्रा ने 98.29% अंक प्राप्त कर सरकारी विद्यालयों में जिले की ओर से सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा, “यह बिलासपुर के लिए गर्व का क्षण है कि प्रदेश की शीर्ष तीन रैंकिंग में दो छात्राएं हमारे जिले से हैं। साथ ही, यह और भी हर्ष का विषय है कि इस बार टॉप तीन स्थानों पर बालिकाओं ने कब्जा जमाया है, जो समाज में बेटियों की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।”

अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर ने छात्रों को सफलता के सूत्र बताते हुए कहा कि “अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।” एसडीएम सदर राजदीप सिंह ने छात्राओं की उपलब्धियों को जिले के लिए प्रेरणास्रोत बताया। सहायक आयुक्त नरेंद्र आहलूवालिया ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलता का श्रेय उनके अथक परिश्रम, पारिवारिक समर्थन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

जिला स्तर पर मेरिट सूची में बेटियों का वर्चस्व
बिलासपुर जिले की टॉप 10 मेरिट सूची में 10 छात्राओं और 2 छात्रों ने स्थान प्राप्त किया। खास बात यह रही कि नौवें स्थान पर चार और दसवें स्थान पर तीन विद्यार्थियों ने समान अंक अर्जित कर संयुक्त स्थान प्राप्त किया है।

यह उपलब्धि न केवल इन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है, बल्कि पूरे जिले के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

Spread the love

Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: रेलवे की अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी पाने का हकदार होगा नाती, केंद्र की याचिका खारिज

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।     एक ही फैसले में दो अहम मामलों पर न्यायालय का रुख स्पष्ट, बिना विभागीय जांच होमगार्ड की बर्खास्तगी भी निरस्त बिलासपुर।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!