लाखों की लागत से बना बिलासपुर का न्यू फल मार्केट बना उपेक्षा का शिकार, ठेले वालों ने सड़क को बनाया मंडी

Spread the love

ट्रैफिक सुगमता के लिए बना मार्केट हुआ वीरान, सड़क किनारे फल ठेले लगाकर जाम की बना दी स्थायी स्थिति

नगर निगम ने हटवाए ठेले, दी सख्त चेतावनी—लेकिन नहीं थम रहा अतिक्रमण का सिलसिला


बिलासपुर। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से लाखों रुपए खर्च कर बनाए गए न्यू फल मार्केट की हालत अब बेहद चिंताजनक हो चुकी है। प्रशासन की योजना थी कि सभी फल विक्रेताओं को एक व्यवस्थित स्थान मिले और मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति से राहत मिले, लेकिन हकीकत इसके उलट नजर आ रही है।

फल मार्केट पड़ा वीरान, सड़कों पर लगा बाजार
सरकार और नगर निगम की ओर से बनाए गए इस मार्केट में अब कोई फल विक्रेता ठेला नहीं लगाता। पूरा परिसर वीरान पड़ा है और जगह-जगह जर्जर हालत में है। वहीं दूसरी ओर, अधिकांश ठेले वाले बाहर सड़क किनारे अतिक्रमण कर ट्रैफिक बाधित कर रहे हैं। इससे न केवल आमजन को परेशानी हो रही है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।

नगर निगम की कार्रवाई, लेकिन नहीं दिख रहा असर
इसी अव्यवस्था को देखते हुए हाल ही में नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क किनारे लगे ठेलों को हटाया और विक्रेताओं को स्पष्ट चेतावनी दी कि वे अपना व्यापार निर्धारित मार्केट में ही करें। लेकिन चेतावनी के बावजूद ठेले वालों ने दोबारा सड़क पर ठेले लगा लिए हैं।

जनता को हो रही भारी परेशानी
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सरकार की योजना तो अच्छी थी, लेकिन उसका पालन न होना ही समस्या की जड़ है। अगर प्रशासन ने सख्ती नहीं दिखाई, तो यह समस्या और विकराल रूप ले सकती है।

Related Posts

ग्राम पंचायत पासीद में नशामुक्ति और विकास को लेकर सरपंच दीनू यादव की सख्ती

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर/बिल्हा। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।     नशामुक्ति से विकास की ओर बढ़ता ग्राम पंचायत पासीद, सरपंच दीनू यादव ने उठाए सख्त कदम शराब बिक्री, जुआ-सट्टा…

“पटवारी तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, मंगला में मचा हड़कंप… पहचान अब भी अनजान”

Spread the love

Spread the love  बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला वार्ड क्रमांक 13 स्थित पटवारी तालाब में रविवार सुबह उस वक्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!