बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, एक्टर अपने घर पर बेहोश होकर गिर पड़े, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद कई मेडिकल टेस्ट कराए हैं और फिलहाल उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, गोविंदा की स्थिति स्थिर बताई जा रही है, लेकिन एहतियातन उन्हें कुछ समय के लिए ऑब्ज़र्वेशन में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।
गोविंदा के फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के साथी कलाकार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा ने “कुली नंबर 1”, “हीरो नंबर 1”, “हसीना मान जाएगी” और “पार्टनर” जैसी सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।










