छत्तीसगढ़ विधानसभा का एकदिवसीय विशेष सत्र 18 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक सत्र में विधानसभा की 25 वर्षों की संसदीय यात्रा पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
सत्र को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
सूत्रों के अनुसार, इस सत्र में बीते ढाई दशकों की प्रमुख उपलब्धियों, ऐतिहासिक क्षणों, बड़े निर्णयों और विधानसभा की लोकतांत्रिक भूमिका पर विशेष विमर्श होगा।
जनप्रतिनिधियों और विशेषज्ञों के महत्वपूर्ण सुझावों से सत्र बेहद खास और महत्त्वपूर्ण होने जा रहा है।
➡️ 25 साल की संसदीय यात्रा,
➡️ 1 दिन का विशेष सत्र,
➡️ 18 नवंबर को इतिहास के अध्यायों पर होगी गहन चर्चा!









