गुरु पूर्णिमा से लौट रही बस खाई में गिरी, 26 यात्री घायल – 7 की हालत गंभीर

Spread the love

पंजाब से लौट रही बस नम्होल में दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला

बिलासपुर। गुरु पूर्णिमा पर पंजाब से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस ‘गुड़िया’ गुरुवार तड़के करीब 2 बजे नम्होल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में कुल 35 यात्री सवार थे, जिनमें से 26 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहत की बात यह है कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

ट्रक को साइड देते वक्त हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालु 9 जुलाई को दाड़लाघाट से निजी बस (HP69A-5187) में सवार होकर पंजाब के नूरमहल गए थे। वहां 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा मनाने के बाद वे वापस लौट रहे थे। नम्होल के पास चालक अशोक कुमार ने जब एक ट्रक को साइड देने की कोशिश की, तब वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बस करीब 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

स्थानीय लोगों ने दिखाई मदद की मिसाल

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। उन्होंने घायलों को बाहर निकालकर तुरंत एम्बुलेंस की मदद से एम्स बिलासपुर भिजवाया, जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही बरमाणा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। बस चालक अशोक कुमार के खिलाफ BNS की धारा 281 और 125(a) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि बरसात के मौसम में अत्यधिक सतर्कता बरतें। खराब मौसम में सड़क यात्रा के दौरान विशेष सावधानी अपनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!