CG News: CM Vishnudev Sai ने 670 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की करीब 670 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने आठ अनुकंपा नियुक्ति प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

कार्यक्रम में गृह निर्माण मंडल के नव-नियुक्त अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव के पदभार ग्रहण समारोह और अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री ने सिंहदेव को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 14 माह में हाउसिंग बोर्ड की स्थिति में सुधार हुआ है। बोर्ड अब अपने पैरों पर खड़ा हो चुका है। इस दौरान केंद्र से 14 लाख आवास स्वीकृत हुए हैं और जल्द ही साढ़े तीन लाख नए आवास और स्वीकृत किए जाएंगे।

670 करोड़ की परियोजनाएं, 2 का लोकार्पण, 8 का शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने कुल 670 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं में से 43.03 करोड़ रुपये की 2 परियोजनाओं का लोकार्पण और 626.81 करोड़ रुपये की 8 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • अटल विहार योजना, मुरमुन्दा (दुर्ग) — 226 भवन और 10 एकड़ भूमि विकास (2457.98 लाख)
  • अटल विहार योजना, कोतापाल (बीजापुर) — 183 भवन और 5.73 एकड़ भूमि विकास (1845.32 लाख)
  • अटल विहार योजना, पथर्रा राजिम (गरियाबंद) — 363 भवन और 8.307 हेक्टेयर भूमि विकास (6168.53 लाख)
  • अटल विहार योजना, भूरकोनी (रायपुर) — 345 भवन और 14 एकड़ भूमि विकास (6103.59 लाख)
  • सामान्य आवास योजना, सेक्टर-12, नया रायपुर — 1052 भवन, व्यवसायिक परिसर और 28.04 हेक्टेयर भूमि विकास (31054.56 लाख)
  • अटल विहार योजना, पुलगांव (दुर्ग) — 277 स्वतंत्र भवन, यूटिलिटी शॉप और 17.94 एकड़ भूमि विकास (10311.80 लाख)
  • अटल विहार योजना, खरतुली (धमतरी) — 182 भवन और 9.39 एकड़ भूमि विकास (2699.70 लाख)
  • अटल विहार योजना, कोकड़ापारा (बीजापुर) — 183 भवन और 7.89 एकड़ भूमि विकास (2978.33 लाख)
  • अटल विहार योजना, बंधी (गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही) — 135 भवन और 6.50 एकड़ भूमि विकास (2101.65 लाख)
  • अटल विहार योजना, कुलीपोटा (जांजगीर-चांपा) — 61 भवन और भूमि विकास (1260 लाख)

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री ने कहा, “छत्तीसगढ़ में आवासीय विकास तेजी से हो रहा है। हमारा लक्ष्य हर जरूरतमंद को पक्का मकान देना है। केंद्र सरकार से मिल रहे सहयोग से प्रदेश में हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को नई रफ्तार मिली है।”

 

 

Related Posts

तिल्दा नेवरा नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोपों का तूफान

Spread the love

Spread the love    अध्यक्ष पति पर अवैध निर्माण, आवास योजना में वसूली और राजनीतिक संरक्षण के गंभीर आरोप, शहर में बढ़ा आक्रोश तिल्दा नेवरा। तिल्दा नेवरा नगर पालिका एक…

“रेंगले की नई सरपंच पुण्या एक्का का बड़ा ऐलान: हर घर तक आवास, सड़क, राशन और बिजली पहुंचाना प्राथमिकता”

Spread the love

Spread the love    जशपुर /बगीचा   “प्रधानमंत्री आवास से छूटे हितग्राहियों को मिलेगा हक, गांव में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा”     जशपुर जिले के जनपद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!