धरना स्थल पर शिक्षिका को बिच्छू ने डंका, चार महीने से बर्खास्त सहायक शिक्षक कर रहे आंदोलन

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित तूता धरना स्थल पर बीते चार महीनों से चल रहे बर्खास्त सहायक शिक्षकों के आंदोलन के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। धरना दे रही बीएड योग्यताधारी बर्खास्त सहायक शिक्षिका प्रिया मंडावी को बीती रात करीब 1:30 बजे बिच्छू ने डंक मार दिया

बैस भवन में हुआ हादसा, हालत गंभीर

यह घटना उस समय घटी जब प्रिया मंडावी धरना स्थल के पास स्थित बैस भवन में आराम कर रही थीं। डंक लगते ही उनकी हालत बिगड़ने लगी। साथी शिक्षकों ने तत्काल उन्हें डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया, जहां वे गंभीर स्थिति में भर्ती हैं।

धरना स्थल की अव्यवस्था उजागर

इस घटना ने धरना स्थल पर सफाई, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की लचर व्यवस्था को उजागर कर दिया है। आंदोलनकारी शिक्षकों ने कहा कि वे बारिश, ठंड, गर्मी और अब जानवरों के खतरे के बीच भी अपनी मांगों के लिए डटे हुए हैं। लेकिन अब तक राज्य सरकार की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं आया है।

शिक्षकों ने प्रशासन से की ये प्रमुख मांगे

धरना दे रहे सहायक शिक्षकों ने प्रशासन से कहा है कि:

  • धरना स्थल की नियमित सफाई करवाई जाए
  • कीटनाशकों का छिड़काव करवाया जाए
  • रात के समय पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था की जाए

शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही समाधान नहीं निकला, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 

 

Related Posts

मंदिरों को बनाया निशाना, कटर मशीन से काटते थे ताले; जांजगीर-चांपा में शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।       जांजगीर-चांपा। जिले के अलग-अलग मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का जांजगीर-चांपा पुलिस ने पर्दाफाश…

मैनपाट के जंगल में भालू का हमला: खुखड़ी बीनने गई महिला गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/मैनपाट। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/मैनपाट। 4 अगस्त 2026 आज जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। सरभंजा ग्राम के डुमरगोड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!