CG TET 2025 का नोटिफिकेशन जारी : 13 नवंबर से आवेदन शुरू, 1 फरवरी को संभावित परीक्षा

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (CGPEB) ने CG TET 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ा अवसर है।

13 नवंबर 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और अभ्यर्थी 8 दिसंबर 2025 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी 2026 (संभावित) तिथि को प्रस्तावित है, जबकि एडमिट कार्ड 23 जनवरी 2026 को जारी किए जाने की संभावना है।

आवेदन शुल्क श्रेणीवार निर्धारित किया गया है—

सामान्य वर्ग: 350 रुपये

ओबीसी: 250 रुपये

SC/ST/PH: 200 रुपये
फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड से किया जाएगा।

विशेष बात यह है कि CG TET 2025 के लिए किसी भी प्रकार की आयु सीमा निर्धारित नहीं है, यानी प्रदेश का कोई भी पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकता है।

  • Related Posts

    नवानगर मंडल में गूंजा तिरंगे का जोश, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अंबिकापुर। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नवानगर मंडल में…

    नशामुक्ति की मुहिम को मिलेगा नया संबल, नवपदस्थ एएसपी रितेश चौधरी से ‘नवा बिहान’ टीम की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की मुहिम को और प्रभावी बनाने की दिशा में ‘नवा बिहान नशामुक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!