बिलासपुर में दुर्गा पंडाल के भीतर चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश! तीन महिलाएं गिरफ्तार, ब्लेड जब्त

Spread the love

 

 

बिलासपुर/छत्तीसगढ़। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

बिलासपुर/छत्तीसगढ़। दुर्गा उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा उठाकर सोने की चेन चोरी करने वाली तीन महिलाओं को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने दुर्गा पंडाल में आरती के दौरान एक महिला के गले से करीब 14 ग्राम वजनी और 60 हजार रुपये कीमत की सोने की चेन चोरी की थी।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

मामला तेलीपारा रोड स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल का है। 18 अक्टूबर को आरती में शामिल होने पहुंची श्वेता कश्यप के गले से सोने की चेन गायब हो गई थी। शिकायत मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज खंगाले और संदिग्धों की तलाश शुरू की।

उसलापुर रेलवे स्टेशन से तीनों गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने 20 अक्टूबर को उसलापुर रेलवे स्टेशन से तीन महिलाओं को हिरासत में लिया। उनकी पहचान वर्षा बंसल (23), आशा बंसल (30) और सबिता उर्फ सरिता बंसल (30) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में तीनों ने चेन चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। एक अन्य महिला की चेन चोरी करने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया ब्लेड भी जब्त किया है।

श्रद्धालु रहें सावधान!

त्योहारों, मेलों और धार्मिक आयोजनों में भारी भीड़ के बीच अपने आभूषणों और कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत पुलिस या आयोजन समिति को सूचना दें।

 बिलासपुर पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने अन्य स्थानों पर भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।

 

 

 

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ महतारी के चरणों में नमन, भोजली महोत्सव समिति ने धूमधाम से मनाया राज्य स्थापना दिवस

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।     माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और राज्यगीत ‘अरपा पैरी के धार’ के सामूहिक गायन से गूंजा समारोह, प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और विकास…

    रतनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित कार खंभे से टकराई, चालक शैलेष रंजन की मौत

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर /रतनपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। ऋषि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!