रतनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित कार खंभे से टकराई, चालक शैलेष रंजन की मौत

Spread the love

 

 

बिलासपुर /रतनपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।

 

 

बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। ऋषि फूल के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में चालक शैलेष रंजन की जान चली गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना 28 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 9:28 बजे हुई। बताया जा रहा है कि कार क्रमांक CG 10 AN 3753 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। टक्कर के कारण चालक शैलेष रंजन के सीने में गंभीर अंदरूनी चोटें आईं, जिसके चलते उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मर्ग जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा बीएनएस की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

एक पल की दुर्घटना ने उजाड़ दिया परिवार का संसार!

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और दुख का माहौल है। एक हंसते-खेलते परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सड़क हादसों की बढ़ती घटनाएं एक बार फिर तेज रफ्तार और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत की ओर ध्यान दिलाती हैं।

ईश्वर दिवंगत शैलेष रंजन की आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।

 

 

 

  • Related Posts

    बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: रेलवे की अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी पाने का हकदार होगा नाती, केंद्र की याचिका खारिज

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।     एक ही फैसले में दो अहम मामलों पर न्यायालय का रुख स्पष्ट, बिना विभागीय जांच होमगार्ड की बर्खास्तगी भी निरस्त बिलासपुर।…

    छत्तीसगढ़ महतारी के चरणों में नमन, भोजली महोत्सव समिति ने धूमधाम से मनाया राज्य स्थापना दिवस

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।     माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और राज्यगीत ‘अरपा पैरी के धार’ के सामूहिक गायन से गूंजा समारोह, प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और विकास…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!