मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने की मछली पालन विभाग की योजनाओं की समीक्षा

Spread the love

बिलासपुर । जिला पंचायत सभा भवन में आज छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष  भरत मटियारा द्वारा जिले के मछुआ सहकारी समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्यों का बैठक लिया गया। बैठक में मछली पालन विभाग की योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, किसान केडिट कार्ड, मछुवा बीमा एवं किसानों को लाभ दिलाने हेतु जो योजनायें संचालित है उसकी समीक्षा की गई।

अध्यक्ष द्वारा मछुवारों का आर्थिक लाभ हेतु शासकीय योजनाओं का लाभ लेने प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने तालाबों की साफ-सफाई, मछलियों के अधिक उत्पादन बढ़ाने हेतु तालाबों में परिपूरक आहार डालने, उत्पादों को बाजारों में बेचने से अधिक लाभ होने संबंधी जानकारी दी गई। अध्यक्ष ने बताया कि सरकार सुशान तिहार के माध्यम से अनेक जनकल्याणकारी योजनायों की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने, किसानों और अन्य व्यक्तियों तक पहुंचाने का काम कर रही है।

बैठक में अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि सम्पर्क से सिद्वी तक आर्थिक स्थिति को दोगुना करने के लिए  तालाबों की पट्टे अवधि  को 07 साल से 10 तक किया गया, जिसमें मछली पालन विभाग द्वारा अनेक प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित है जैसे- नाव जाल सहायता, आईस बाक्स, स्पान संवर्धन योजना, 50 प्रतिशत अनुदान पर मत्स्य बीज वितरण, मछुआ दुर्घटना बीमा, एवं महतारी वन्दन योजना, उज्वाला गैस योजना, किसान सम्मननिधि, किसान क्रेडिट कार्ड, आदि योजनाओं के माध्यम से मछुवारा, किसान भाईयों एवं बहनों का आय दोगुना करने के लिये केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आर्थिक आय दोगुना करने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष  राजेश सूर्यवंशी, पूर्व जनपद अध्यक्ष  रामचरण कोर्राम एवं  विजय ध्रुव,  विक्रम निषाद, किसन, रामेश्वर कैवर्त, गजेन्द्र कैवर्त, बी.पी. निषाद ,  रोहित कैवर्त अध्यक्ष मौली माता सह0 समिति, चनाडोगरी मनमोहन धीवर साजापाली, रामेश्वर प्रसाद ओखर, भास्कर कश्यप बनियाडीह, कमलेश गढ़ेवाल किरारी, राजेश वर्मा, चेतनसिंह जॉजी, योगेश कुर्रे एरमसाही, छत्तलाल कर्रा, रामू अवधोलिया चिल्हाटी, शिवमोहन बघेल रतनपुर, गजपाल चन्द्रसेन टिकारी, आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Posts

छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

Spread the love

Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: रेलवे की अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी पाने का हकदार होगा नाती, केंद्र की याचिका खारिज

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।     एक ही फैसले में दो अहम मामलों पर न्यायालय का रुख स्पष्ट, बिना विभागीय जांच होमगार्ड की बर्खास्तगी भी निरस्त बिलासपुर।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!