शराब घोटाले में चैतन्य बघेल की न्यायिक रिमांड 14 दिन के लिए बढ़ी, अब 18 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

Spread the love

रायपुर, 4 अगस्त। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। 14 दिन की न्यायिक रिमांड समाप्त होने के बाद उन्हें आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उनकी रिमांड अवधि को बढ़ाते हुए पुनः 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए हैं। अब इस मामले में अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी।

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 18 जुलाई को चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन के दिन ही भिलाई स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया था। उन पर छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेजा गया था।

22 जुलाई को कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था, जो 4 अगस्त को समाप्त हो गई। इसके बाद आज उन्हें पुनः कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें फिर से 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

प्रवर्तन निदेशालय मामले की जांच कर रही है और अब 18 अगस्त को कोर्ट में अगली सुनवाई होगी, जहां चैतन्य बघेल को दोबारा पेश किया जाएगा। शराब घोटाले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं, जिससे यह मामला राजनीतिक और कानूनी दोनों ही स्तरों पर गरमाया हुआ है।

  • Related Posts

    30 लाख की उधारी और ब्याज विवाद में शिक्षक की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/आरंग। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/आरंग। आरंग थाना क्षेत्र में शिक्षक शिवकुमार चंद्राकर की हत्या के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के…

    एसपी वैभव वैंकर ने अवैध पशु तस्करों पर कसा शिकंजा: 1 गिरफ्तार, 6 फरार; थाना प्रभारी की शह पर चल रहा था खेल!

    Spread the love

    Spread the love    बलरामपुर (छत्तीसगढ़) : विशेष रिपोर्ट      बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में लंबे समय से बेखौफ चल रहे अवैध पशु तस्करी के काले कारोबार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!