छत्तीसगढ़: हाफ बिजली बिल योजना में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ 100 यूनिट तक ही मिलेगा लाभ

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को राज्य सरकार ने एक बार फिर झटका दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने हाफ बिजली बिल योजना में बड़ा संशोधन करते हुए अब इसका लाभ केवल 100 यूनिट तक की मासिक खपत वाले उपभोक्ताओं को ही देने का निर्णय लिया है। पहले इस योजना के तहत 400 यूनिट तक बिजली हाफ दर पर मिलती थी।

बिजली विभाग की ओर से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। इसके तहत अब मध्यम वर्गीय परिवार जो 100 यूनिट से अधिक बिजली उपयोग करते हैं, उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

राज्य सरकार द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि वर्तमान में प्रदेश के 45 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में से करीब 31 लाख उपभोक्ता (70%) ऐसे हैं जिनकी मासिक खपत 100 यूनिट से कम है, अतः योजना की सीमा में बदलाव के बावजूद ये उपभोक्ता पहले की तरह योजना का लाभ उठाते रहेंगे।

सौर ऊर्जा को बढ़ावा

राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को भी प्रदेश में तेजी से लागू करने की बात कही है। इसके तहत:

3 किलोवॉट या उससे अधिक क्षमता के रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने पर केंद्र सरकार से ₹78,000 और राज्य सरकार से ₹30,000 की कुल ₹1,08,000 की सब्सिडी दी जा रही है।

2 किलोवॉट के सोलर प्लांट पर उपभोक्ताओं को 75% यानी ₹90,000 तक का अनुदान मिल रहा है।

  • Related Posts

    “निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त वार: अब सिर्फ NCERT–SCERT किताबें ही मान्य, अभिभावकों को बड़ी राहत”

    Spread the love

    Spread the love  महंगी किताबों और तय दुकानों से खरीद की मजबूरी खत्म, नियम तोड़ने वाले स्कूलों पर होगी कड़ी कार्रवाई     रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने निजी स्कूलों की…

    थाने में चोरी या व्यवस्था में सेंध? सुरक्षा के सबसे सुरक्षित दायरे में ही उठे गंभीर सवाल

    Spread the love

    Spread the love  पुलिस थाने के भीतर हुई चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर खड़े किए सवाल, लापरवाही या अंदरूनी मिलीभगत—जांच के घेरे में पूरा तंत्र  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!