नवरात्र और दशहरा पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।
बिलासपुर–कोरबा पूजा स्पेशल
30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक बिलासपुर से कोरबा के बीच पूजा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा।
- ट्रेन संख्या 08203 प्रतिदिन शाम 6 बजे बिलासपुर से रवाना होगी और रात 8:30 बजे कोरबा पहुंचेगी।
- इस दौरान यह ट्रेन गतौरा, जयरामनगर, कोटमी सोनार, अकलतरा, कापन, जांजगीर-नैला, चांपा, बालपुर हाल्ट, कोठारी रोड, मड़वारानी, सरगबुंदिया और उरगा स्टेशनों पर ठहरेगी।
इससे त्योहारों पर बढ़ने वाली भीड़ में यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
डोंगरगढ़–इतवारी डेमू स्पेशल
मां बम्लेश्वरी मंदिर में लगने वाले नवरात्र मेले को देखते हुए 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक डोंगरगढ़ और नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन के बीच भी स्पेशल डेमू पैसेंजर चलाई जाएगी।
- डोंगरगढ़ से यह ट्रेन दोपहर 2 बजे रवाना होकर शाम 8 बजे इतवारी पहुंचेगी।
- वहीं, इतवारी से वापसी ट्रेन शाम 4 बजे छूटेगी और शाम 6 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी।
रेलवे का मानना है कि इन विशेष ट्रेनों से श्रद्धालुओं और यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी।








