छत्तीसगढ़: 2023 बैच के चार IAS अधिकारियों का तबादला, मिले नए दायित्व

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 2023 बैच के चार आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। फेस-2 प्रशिक्षण पूर्ण कर 25 जुलाई को कार्यमुक्त हुए इन अधिकारियों को अब नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार,

अनुपमा आनंद को रायपुर से स्थानांतरित कर सरायपाली (महासमुंद) का अनुविभागीय अधिकारी बनाया गया है।

एम. भार्गव को दुर्ग से डोंगरगढ़ (राजनांदगांव) भेजा गया है।

तन्मय खन्ना को बिलासपुर से कटघोरा (कोरबा) में अनुविभागीय अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।


इन नियुक्तियों को प्रशासनिक दक्षता और सुचारु संचालन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को युवा अधिकारियों को फील्ड अनुभव देने की दिशा में एक अहम कदम बताया जा रहा है।

  • Related Posts

    48 घंटे में मंदिर चोरी का पर्दाफाश: 16.60 लाख का माल बरामद, 3 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         जांजगीर-चांपा। जिले के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने…

    मुख्यमंत्री श्री साय से 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर 5 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 2025 बैच के प्रशिक्षु…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!