छत्तीसगढ़ को मिली नई रेल सौगात, रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस 3 अगस्त से होगी रवाना

Spread the love

छत्तीसगढ़ को रेल सेवाओं के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि रायपुर-जबलपुर नई एक्सप्रेस ट्रेन को 3 अगस्त 2025 को हरी झंडी दिखाई जाएगी।

रेल मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ में रेलवे सेवाओं और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। वर्तमान में राज्य में ₹44,657 करोड़ की लागत से विभिन्न रेल परियोजनाएं प्रगति पर हैं। वर्ष 2025 के बजट में छत्तीसगढ़ को रिकॉर्ड ₹6,925 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।

राज्य के 32 रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है, जिनमें से हाल ही में 5 स्टेशनों का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है। इसके अतिरिक्त, छत्तीसगढ़ में दो वंदे भारत ट्रेनों का संचालन पहले से ही जारी है, जो ‘मेक इन इंडिया’ की भावना का उदाहरण हैं।

नई रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस न केवल छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच परिवहन को आसान बनाएगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और सामाजिक संपर्क को भी मजबूती प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “राज्य में रेल नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे जनता को आधुनिक और सुविधाजनक रेल सेवाओं का लाभ मिल रहा है।”

  • Related Posts

    संत शिरोमणि रविदास महाराज की पवित्र कलश यात्रा का जशपुर में ऐतिहासिक स्वागत

    Spread the love

    Spread the love    जशपुर। विशेष रिपोर्ट।     श्री बालाजी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई पवित्र कलश की स्थापना, संत रविदास के समरसता और समानता के संदेश…

    ‘परवाज़’ कार्यक्रम में छात्राओं से संवेदनशील संवाद: नशामुक्त समाज, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का दिया संदेश

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       अंबिकापुर। बेटियों को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सेवा किटी समूह द्वारा संचालित ‘परवाज़’ कार्यक्रम के अंतर्गत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!