जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में शहीद रायपुर के दिनेश मिरानिया को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद मिरानिया के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और अंतिम यात्रा में कंधा देकर उन्हें विदाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा, “देश की सेवा करते हुए बलिदान देना अत्यंत गौरव की बात है। दिनेश मिरानिया की शहादत को छत्तीसगढ़ कभी नहीं भूलेगा। सरकार उनके परिवार के साथ हर कदम पर खड़ी है।”

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आतंक के खिलाफ यह बलिदान पूरे प्रदेश को गौरवान्वित करता है। “हम दिनेश मिरानिया के परिजनों के दुख में शामिल हैं और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी,” उन्होंने कहा।

अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में आमजन, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। लोगों ने “शहीद दिनेश मिरानिया अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी।

 


 

Related Posts

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 करोड़ से ज्यादा नकदी के साथ अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश

Spread the love

Spread the love    रायपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।       रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को…

जशपुर में गूंजा तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर

Spread the love

Spread the love    जशपुर। विशेष रिपोर्ट।     स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जशपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक रायमुनी भगत, पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!