Pahalgam Terror Attack: रायपुर में दिनेश मिरानिया को भावुक विदाई, गुस्से और ग़म का माहौल, पत्नी बेहोश

Spread the love

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया (45) को रायपुर में नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। समता कॉलोनी से निकली उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। लोगों ने न सिर्फ उन्हें श्रद्धांजलि दी, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ गुस्सा भी जाहिर किया। इस दौरान उनकी पत्नी नेहा मिरानिया भावुक होकर बेहोश हो गईं।

राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

दिनेश मिरानिया की अंतिम यात्रा में राज्यपाल रामेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। नेताओं ने शव को कंधा देकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शव बुधवार रात दिल्ली से विशेष फ्लाइट के ज़रिए रायपुर लाया गया था।

शादी की सालगिरह पर टूट पड़ा आतंकी हमला

हमले के दिन मिरानिया परिवार पहलगाम में शादी की सालगिरह मना रहा था। उनके साथ पत्नी नेहा, बेटा शौर्य और बेटी लक्षिता भी थे। तभी आतंकियों ने अचानक गोलियां चला दीं। मिरानिया की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे छत्तीसगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई।

केंद्रीय गृह मंत्री ने जताया दुख, बोले- “आतंकियों को नहीं बख्शेंगे”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मिरानिया के परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि “इस कायराना हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार आतंकवाद के खिलाफ पूरी ताकत से कार्रवाई करेगी।”

छत्तीसगढ़ में गुस्सा और शोक की लहर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित कई नेताओं ने इस आतंकी घटना की निंदा की और मिरानिया परिवार के प्रति संवेदना जताई। पूरे राज्य में आक्रोश और दुख का माहौल है।

 

 

Related Posts

आस्था का उमड़ा महासैलाब! छठी मइया की भक्ति में सराबोर हुआ मुंगेली, आगर नदी घाट पर दीपों की रोशनी से जगमगाया माहौल

Spread the love

Spread the love    मुंगेली। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।     मुंगेली। लोक आस्था, अटूट विश्वास और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा इन दिनों मुंगेली में पूरे श्रद्धा,…

खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

Spread the love

Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!