चित्तूर बस हादसा : आंध्र प्रदेश में 35 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 9 की मौत और कई घायल

Spread the love

Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. चित्तूर में 35 यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई है. हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत होने की खबर है, वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक राहगीर ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर आकर लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.

ASR जिले के कलेक्टर दिनेश कुमार ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि चिंटूरू और भद्राचलम के बीच घाट रोड पर हादसा हुआ है. एक बस सड़क से उतरकर नीचे पलट गई. घायलों को इलाज के लिए भद्राचलम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस में सवार यात्री भद्राचलम से दर्शन करके लौट रहे थे कि मोड़ काटते समय बैलेंस बिगड़ने से बस सड़क से उतर नीचे खाई में दूसरी सड़क पर जाकर गिर गई. बस में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे सवार थे.

  • Related Posts

    “सुरों की मलिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में निधन, देशभर में शोक की लहर; Narendra Modi ने जताया गहरा दुख”

    Spread the love

    Spread the love  सदाबहार आवाज़ की मालकिन Asha Bhosle के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर, Narendra Modi सहित देशभर की हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि   Asha Bhosle…

    कस्टोडियल डेथ: इंसाफ की जीत, कोर्ट ने 9 पुलिसकर्मियों को सुनाई फांसी की सजा

    Spread the love

    Spread the love  तमिलनाडु (Tamil Nadu) । थूथुकुडी/मदुरै । विशेष रिपोर्ट   भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में पुलिस बर्बरता के विरुद्ध एक कड़ा संदेश देते हुए मदुरै की विशेष अदालत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!