दक्षिण-पूर्वी कांगो (DRC) में कोबाल्ट खदान हादसा: 32 से 50 लोगों की मौत, कई घायल

Spread the love

दक्षिण-पूर्वी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के लुआलाबा प्रांत में एक बड़ा हादसा हो गया है। मुलोंडो शहर स्थित कलांडो कोबाल्ट खदान में धंसान और पुल टूटने की घटना में 32 से 50 लोगों की मौत की खबर है। इसके अलावा 20 से अधिक घायल मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

लुआलाबा के गृह मंत्री रॉय कौम्बा मायोंडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हाल ही में हुई भारी बारिश और भूस्खलन के कारण खदान को बंद कर दिया गया था और मजदूरों की एंट्री पर भी प्रतिबंध लगाया गया था।

इसके बावजूद अवैध तरीके से खनन गतिविधियां जारी थीं। खदान में घुसे मजदूरों को रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने जब फायरिंग की, तो वहां अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। इसी दौरान मजदूर पुल की ओर भागे, जहां अचानक खदान धंस गई और पुल भी ढह गया, जिससे मजदूर मलबे में दब गए।

स्थिति गंभीर, बचाव जारी

स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमें राहत कार्य में जुटी हुई हैं। अभी भी कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

अवैध माइनिंग पर सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर कोबाल्ट खनन में फैली अवैध गतिविधियों और सुरक्षा मानकों की कमी को उजागर किया है। कांगो विश्व के कोबाल्ट उत्पादन का करीब 70% हिस्सा देता है, लेकिन वहां की खदानों में सुरक्षा सुविधाओं और नियमों की लगातार अनदेखी होती रही है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

    जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला: जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर के पदाधिकारी भी इस्तेमाल कर सकेंगे संगठन का आधिकारिक लोगो

    Spread the love

    Spread the love    संगठनात्मक विस्तार को मिलेगी गति, जमीनी स्तर पर मजबूत होगी पहचान; अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा   नई दिल्ली (न्यूज़ वार्ता)। जूरिस्ट्स फेडरेशन (Jurists…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!