दिल्ली में हुए भीषण धमाके के बाद छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्य सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी तरह की जांच या पूछताछ में पुलिस और प्रशासन का पूरा सहयोग करें।
दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन निगरानी और सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग को भी तेज किया गया है।
अधिकारियों ने कहा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन सतर्कता ही सुरक्षा की सबसे बड़ी कुंजी है। लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।







