कुनिया कला में भाजपा स्थापना दिवस पर जुटा जनसैलाब, संगठन की मजबूती का लिया संकल्प

Spread the love

 

सरगुजा/सुमर दास की विशेष रिपोर्ट 

 

नवानगर मण्डल में भव्य आयोजन, जिला व मण्डल पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति।

 

सरगुजा/नवानगर मण्डल के ग्राम कुनिया कला में 06 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था, जिससे पूरा वातावरण पार्टीमय हो गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ‘मन की बात’ के जिला प्रभारी जन्मजाय मिश्रा ने की। उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा के स्थापना काल से लेकर वर्तमान तक के गौरवशाली इतिहास, विचारधारा एवं देशहित में किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। वहीं जिला मछुआरा प्रकोष्ठ के सह संयोजक सुरज बहादुर निषाद ने समाज के सभी वर्गों को जोड़कर पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया।

महामाया मण्डल के अध्यक्ष मनोज कंसारी ने संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने की बात कही, जबकि जिला मीडिया प्रभारी रवि विश्वकर्मा ने पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

नवानगर मण्डल अध्यक्ष बाली चरण यादव ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और संगठन की एकजुटता को ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया। पूर्व मण्डल अध्यक्ष बालनाथ यादव ने अपने अनुभव साझा करते हुए कार्यकर्ताओं को अनुशासन एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में मण्डल उपाध्यक्ष सुमर दास, सीताराम पातर, सत्यनंद बीसी की सक्रिय भागीदारी रही। युवा मोर्चा अध्यक्ष निरेन्द्र सारथी ने युवाओं से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। महिला मोर्चा अध्यक्ष कौसल्या राजवाड़े ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

ST मोर्चा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह ने आदिवासी समाज के बीच पार्टी की योजनाओं को पहुंचाने की आवश्यकता बताई, वहीं किसान मोर्चा के मण्डल उपाध्यक्ष राम जीनियस कांसी ने किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ, जेष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिनके मार्गदर्शन से आयोजन सफल एवं प्रभावशाली बना।

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा भाव से कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।

पूरे आयोजन के दौरान जोश, एकता और समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जिसने इस स्थापना दिवस समारोह को यादगार बना।

 

  • Related Posts

    राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!