सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव शाखा क्षेत्र में धान उठाव में देरी, किसान व समिति प्रबंधक परेशान

Spread the love

जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ अंतर्गत भटगांव शाखा क्षेत्र में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के उठाव में लगातार देरी हो रही है। समय पर धान का उठाव नहीं होने के कारण किसान और सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक दोनों परेशान हैं।

धान खरीदी केंद्रों में धान का भंडारण बढ़ता जा रहा है। कई केंद्रों पर गोदामों में जगह की कमी होने लगी है, जिससे धान के सुरक्षित भंडारण को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं, उठाव में देरी के कारण किसानों को भुगतान मिलने में भी विलंब की आशंका बनी हुई है।

समिति प्रबंधकों का कहना है कि नियमित रूप से धान खरीदी की जा रही है, लेकिन अपेक्षित मात्रा में उठाव नहीं होने से व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। यदि शीघ्र धान उठाव की प्रक्रिया तेज नहीं की गई, तो आगे खरीदी कार्य में भी कठिनाई आ सकती है।
किसानों एवं समिति प्रबंधकों ने शासन व जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि धान उठाव की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ कराई जाए, पर्याप्त परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसानों को समय पर भुगतान मिल सके और खरीदी व्यवस्था सुचारु बनी रहे।


किसानों एवं समिति प्रबंधकों ने शासन व जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि धान उठाव की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ कराई जाए, पर्याप्त परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसानों को समय पर भुगतान मिल सके और खरीदी व्यवस्था सुचारु बनी रहे।


  • Related Posts

    खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

    जन्मदिन विशेष: मोचन सिंह सोनवानी के जन्मदिवस पर वचन न्यूज़ परिवार ने लुटाया स्नेह, संपादक वचन मानिकपुरी ने दी आत्मीय बधाई

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़।   “आपकी कलम जनहित की आवाज बने, आपका जीवन खुशियों से महके और सफलता हर कदम पर आपका स्वागत करे” — वचन मानिकपुरी आज का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!