जिला न्यायालय को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था सक्रिय—स्कॉट टीम व बम निरोधक दस्ता मौके पर तैनात

Spread the love

जांजगीर-चाँपा। जिला न्यायालय को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी प्राप्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में तत्काल सुरक्षा व्यवस्था को सक्रिय किया गया।

संभावित खतरे को दृष्टिगत रखते हुए जिले की स्कॉट टीम एवं बम निरोधक दस्ता को मौके पर बुलाया गया। अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए सीएसपी जांजगीर योगिता बाली खापर्डे एवं थाना प्रभारी जांजगीर जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में जिला न्यायालय परिसर की सघन तलाशी ली गई।

न्यायालय भवन के अंदर, आसपास के परिसर, पार्किंग स्थल तथा आम जनता एवं कर्मचारियों की आवाजाही वाले सभी स्थानों की बारीकी से जांच की गई। साथ ही न्यायालय में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की भी सावधानीपूर्वक चेकिंग की गई। बम निरोधक दस्ते द्वारा की गई जांच के दौरान किसी भी प्रकार की विस्फोटक सामग्री, संदिग्ध वस्तु अथवा खतरे से संबंधित कोई प्रमाण नहीं पाया गया, जिससे स्थिति पूर्णत: सुरक्षित पाई गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना जांजगीर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है तथा धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच एवं आरोपी की पहचान के लिए विवेचना की कार्यवाही जारी है। पुलिस द्वारा साइबर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा नवापारा, भव्य गणेश विसर्जन में उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब

    Spread the love

    Spread the love  कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। विशेष रिपोर्ट।     कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत नवापारा में गणेशोत्सव का समापन बेहद भक्तिमय, उत्साहपूर्ण और यादगार माहौल…

    “कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन, बस्तर के शिल्पकारों ने उठाई आवाज; गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान”

    Spread the love

    Spread the love    भिलाई-चरौदा में प्रदेश स्तरीय बैठक में बनी रणनीति, बस्तर के कारीगरों ने बताई अपनी पीड़ा; गांव-गांव तक अभियान पहुंचाने का संकल्प भिलाई-चरौदा, 20 सितंबर। पीढ़ियों से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!