साइबर अपराधों पर नियंत्रण की बड़ी पहल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के 8 नए साइबर पुलिस थानों का किया वर्चुअल उद्घाटन, रायगढ़ भी शामिल

Spread the love

रायगढ़। साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आम नागरिकों को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से प्रदेश के 8 नवीन साइबर पुलिस थानों का वर्चुअल उद्घाटन किया, जिसमें रायगढ़ जिला भी शामिल है। पुलिस मुख्यालय नया रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, एसीएस (होम) मनोज पिंगुआ तथा पुलिस महानिदेषक अरूण सिंह गौतम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

रायगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में महापौर जीवर्धन चौहान ने कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में रिबन काटकर साइबर थाने का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रोजनामचा दर्ज कर साइबर थाना संचालन का विधिवत शुभारंभ किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में पूर्व से संचालित साइबर सेल का उन्नयन कर साइबर थाना स्थापित किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान की नियुक्ति के साथ 16 प्रशिक्षित स्टाफ पदस्थ किए गए हैं। आवश्यकता के अनुसार भविष्य में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड एवं डिजिटल अपराध वर्तमान समय की गंभीर चुनौती हैं, ऐसे में साइबर थाना स्थापित होने से अपराधों की विवेचना में तेजी आएगी तथा पीडि़तों को शीघ्र राहत एवं न्याय मिल सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा साइबर फ्रॉड से जुड़े अनुभव साझा किए गए तथा नागरिकों को सतर्क रहने, डिजिटल लेन-देन में सावधानी बरतने एवं साइबर जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में सभापति नगर निगम डिग्री लाल साहू, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, पार्षद श्रीमती पूनम सोलंकी, सुरेश गोयल, सुभाष पांडे, पवन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर सेल) अनिल विश्वकर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, उत्तम प्रताप सिंह, श्रीमती साधना सिंह, साइबर थाना के समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अंबिकापुर सर्किट हाउस में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम, कलाकारों ने दिया “एक देश–एक पौधा” का संदेश

    Spread the love

    Spread the love  सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       अंबिकापुर, 1 अगस्त2026 सरगुजा सिने आर्ट एसोसिएशन एवं भारतीय कलाकार संघ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 1 अगस्त को अंबिकापुर स्थित…

    करोड़ों रुपए के गबन के मामले में हाईकोर्ट ने दिया चालान पेश करने का आदेश

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट        चीफ इंजीनियर, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर लिमिटेड अंबिकापुर एवं ठेकेदार प्रभोजत सिंह भल्ला के विरुद्ध कोतवालीअंबिकापुर में दर्ज है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!