धान उठाव नहीं होने से उपार्जन केंद्रों पर संकट, नोडल अधिकारी ने परिवहन शीघ्र कराने की मांग की

Spread the love

सूरजपुर । जिले के लगभग सभी धान उपार्जन केंद्रों में धान उठाव नहीं होने के कारण गंभीर स्थिति निर्मित हो गई है। स्टॉक बफर लिमिट से अधिक धान जमा हो जाने के चलते अब नए धान की खरीदी में भारी परेशानी सामने आ रही है। हालात ऐसे बन रहे हैं कि यदि शीघ्र धान का परिवहन नहीं हुआ तो कई केंद्रों में धान खरीदी बंद करनी पड़ सकती है। इस संबंध में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, सूरजपुर के नोडल अधिकारी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित, जिला सूरजपुर के जिला विपणन अधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल धान परिवहन की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया गया है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार दिनांक 15 नवम्बर 2025 से समितियों एवं उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है, किंतु लंबे समय से धान का उठाव नहीं होने के कारण लगभग सभी उपार्जन केंद्रों में भंडारण क्षमता से अधिक धान जमा हो चुका है। जगह के अभाव में किसानों से धान खरीदी करने में कठिनाई उत्पन्न हो रही है।

नोडल अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि शीघ्र धान का परिवहन नहीं कराया गया तो किसानों की परेशानी बढ़ेगी और खरीदी व्यवस्था प्रभावित होगी। पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर (खाद्य शाखा) सूरजपुर, उपायुक्त सहकारी संस्थाएं सूरजपुर तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भी सूचनार्थ भेजी गई है। अब देखना यह होगा कि विपणन संघ द्वारा धान उठाव की प्रक्रिया कब तक प्रारंभ की जाती है, ताकि किसानों को राहत मिल सके और धान खरीदी व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

  • Related Posts

    खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

    जन्मदिन विशेष: मोचन सिंह सोनवानी के जन्मदिवस पर वचन न्यूज़ परिवार ने लुटाया स्नेह, संपादक वचन मानिकपुरी ने दी आत्मीय बधाई

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़।   “आपकी कलम जनहित की आवाज बने, आपका जीवन खुशियों से महके और सफलता हर कदम पर आपका स्वागत करे” — वचन मानिकपुरी आज का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!