सावन उत्सव को लेकर उत्साह चरम पर: छत्तीसगढ़ बंगाली समाज ने तैयारियों की बैठक में लिए अहम निर्णय

Spread the love

सावन सुंदरी प्रतियोगिता से लेकर वृक्षारोपण और गेम्स तक—संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का मिलेगा संगम

बैठक में अध्यक्ष पल्लव धर और महासचिव पार्थो चक्रवर्ती सहित कई प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ बंगाली समाज द्वारा आगामी सावन उत्सव 2025 को भव्य और यादगार बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में समाज के प्रमुख पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों और सांस्कृतिक गतिविधियों की रूपरेखा तय की गई।

बैठक की अध्यक्षता पल्लव धर ने की, जबकि प्रदेश महासचिव पार्थो चक्रवर्ती, शंकर दत्ता और समीर, पूर् सहित समाज के कई वरिष्ठ सदस्य इस अवसर पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियां रहेंगी:

  • सावन सुंदरी प्रतियोगिता: महिलाओं और युवतियों के लिए एक रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन।
  • वृक्षारोपण कार्यक्रम: पर्यावरण को समर्पित इस मुहिम में समाज के सभी सदस्य भाग लेंगे।
  • खेल और मनोरंजन प्रतियोगिताएं: हर उम्र के लोगों के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन किया जाएगा।

इस बैठक में तय किया गया कि सावन उत्सव न केवल एक सांस्कृतिक उत्सव होगा बल्कि इसमें समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण का भी गहरा संदेश शामिल रहेगा।

बंगाली समाज ने सभी समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे इस आयोजन में शामिल होकर इस सावन को यादगार बनाएं।

Related Posts

मंदिरों को बनाया निशाना, कटर मशीन से काटते थे ताले; जांजगीर-चांपा में शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।       जांजगीर-चांपा। जिले के अलग-अलग मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का जांजगीर-चांपा पुलिस ने पर्दाफाश…

मैनपाट के जंगल में भालू का हमला: खुखड़ी बीनने गई महिला गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/मैनपाट। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/मैनपाट। 4 अगस्त 2026 आज जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। सरभंजा ग्राम के डुमरगोड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!