मजदूर दिवस पर श्रमवीरों का सम्मान: बिलासपुर में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का सराहनीय आयोजन

Spread the love

 

बिलासपुर/विशेष रिपोर्ट।

 

अशोकनगर और सिरगिट्टी में श्रमिकों को श्रीफल, गमछा व मिठाई भेंट कर जताया सम्मान, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति

 

बिलासपुर आज दिनांक 01/05/2026 मजदूर दिवस के अवसर पर झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर ग्रामीण एवं शहर इकाई द्वारा श्रमिकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। अशोकनगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मजदूर भाई-बहनों का श्रीफल, गमछा एवं मिठाई देकर सम्मान किया गया। इस दौरान श्रमिकों के योगदान को सराहते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश झुग्गी-झोपड़ी सहसंयोजक एवं बिलासपुर संभाग सहप्रभारी पल्लव धर उपस्थित रहे। उनके साथ संयोजक बिलासपुर ग्रामीण थानूराम साहू, सह संयोजक ईश्वर प्रसाद यादव, अध्यक्ष एल.आर. साहू, विशिष्ट अतिथि गणेश साहू, सुरेश पटेल, सुजीत कुमार यादव, विवेक पाण्डेय, रिंकू पाण्डेय, मोनू शर्मा, प्रार्थो चक्रवर्ती, शिवभोला कश्यप सहित प्रकोष्ठ के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर जिन श्रमिकों का सम्मान किया गया उनमें प्रमुख रूप से मंगल साहू, कृपा राम साहू, रामकुमार साहू, मनीष यादव, आशाराम पटेल, जगलाल, कौशल पटेल, केदार यादव, सूरज साहू, गोपाल साहू, संतोष धूव, लक्ष साहू, विपिन, राजाराम केंवत तथा महिला श्रमिकों में लता गन्धर्व, गीता साहू, ज्वाला यादव, सुनीता पटेल, संतोषी गन्धर्व, मालती बाई, यशोदा साहू, गोमती बरेट शामिल रहीं।

वहीं शहर इकाई द्वारा सिरगिट्टी क्षेत्र में भी मजदूर दिवस पर भव्य आयोजन किया गया, जहां श्रमिकों को गमछा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में रिसोर्सेस प्रभारी विजय मरावी, जॉन क्रमांक 2 के अध्यक्ष एवं पार्षद वार्ड क्रमांक 12, जिला संयोजक सुंदर सिंह ठाकुर, जिला सहसंयोजक राजेश पांडे, रमेश साहू, ओम पांडे, लव मणिपुरी, शांतनु साहू, दिनेश साहू, शाहिद सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दोनों ही आयोजनों में श्रमिकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। कार्यक्रम ने मजदूर दिवस को सार्थक बनाते हुए समाज में श्रमिकों की अहम भूमिका को रेखांकित किया।

  • Related Posts

    “पटवारी तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, मंगला में मचा हड़कंप… पहचान अब भी अनजान”

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला वार्ड क्रमांक 13 स्थित पटवारी तालाब में रविवार सुबह उस वक्त…

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर ग्राम बांधा में जला ‘आशीर्वाद का दीप’

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर/तखतपुर। विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर/तखतपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!