बिलासपुर। अल्पप्रवास पर पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश की भाजपा सरकार और उसके चिंतन शिविर पर तंज कसते हुए कहा कि वास्तव में अब भाजपा चिंतित हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार कोई ठोस काम नहीं कर पा रही है, वहीं कांग्रेस पार्टी लगातार जनता से जुड़कर उनके मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है।
बिहार में वोटर वेरिफिकेशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्देशों पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंहदेव ने कहा कि कोर्ट ने वेरिफिकेशन संबंधी मानदंडों को शिथिल किया है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नागरिकता तय करना चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।
प्रदेश में आबकारी विभाग में हुई हालिया कार्रवाई पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए, लेकिन किसी भी प्रकार की कार्रवाई लक्षित (टारगेटेड) नहीं होनी चाहिए।







