भीषण सड़क हादसे में चार की जलकर मौत, दो घायल – कांकेर में मचा कोहराम

Spread the love

कांकेर। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शुक्रवार रात करीब एक बजे के आसपास हुआ जब एक तेज़ रफ्तार कार केशकाल से कांकेर की ओर आते समय आतुर गांव के पास पुल से टकरा गई

टक्कर इतनी भयानक थी कि कार में आग लग गई और उसमें सवार छह लोगों में से चार की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। वहीं, दो लोग आग लगने से पहले कार से बाहर फेंके गए, जिससे उनकी जान बच गई। दोनों घायलों को तत्काल कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कांकेर पुलिस, यातायात टीम और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटना स्थल पर जली हुई कार से शवों को निकालने के लिए आज सुबह फॉरेंसिक टीम की मदद ली जाएगी।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसे के शिकार सभी युवक केशकाल के ढोण्डरा पाल गांव के निवासी थे, जो कांकेर में रहने वाले अपने एक दोस्त को छोड़ने आए थे। लौटते वक्त यह दिल दहला देने वाला हादसा हुआ

 

Related Posts

10 करोड़ लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाने का महाअभियान शुरू, अंबिकापुर में पहले दिन 12 हजार विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

Spread the love

Spread the love      ब्रह्माकुमारीज के अभियान की जागरूकता रैली से शुरुआत, 20 अगस्त तक सरगुजा संभाग में चलेगा व्यापक जनजागरण     अंबिकापुर, 7 अगस्त 2026। नशे के…

48 घंटे में मंदिर चोरी का पर्दाफाश: 16.60 लाख का माल बरामद, 3 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         जांजगीर-चांपा। जिले के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!