प्रधानमंत्री मोदी आज छत्तीसगढ़ भाजपा नेताओं से करेंगे संवाद, जनकल्याण योजनाओं की प्रगति पर होगी चर्चा

Spread the love

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से संवाद करेंगे। इस अहम बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत और क्रियान्वयन की प्रगति पर चर्चा की जाएगी।

बैठक का मुख्य उद्देश्य उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम किसान सम्मान निधि और अमृत मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंच और प्रभाव का फीडबैक लेना है। प्रधानमंत्री इन योजनाओं के प्रदेश में लागू होने के तौर-तरीकों और सुधार की संभावनाओं को लेकर नेताओं से सीधे संवाद करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में करीब दो दर्जन वरिष्ठ भाजपा नेताओं की भागीदारी संभावित है। जिन प्रमुख चेहरों की मौजूदगी तय मानी जा रही है, उनमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक शर्मा, पूर्व सांसद चंद्रशेखर साहू, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल और वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इस संवाद के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी सीधे फील्ड स्तर की चुनौतियों और उपलब्धियों की जानकारी लेंगे, जिससे योजनाओं की प्रभावशीलता और सुधार की दिशा तय की जा सके। पार्टी सूत्रों के अनुसार यह बैठक आगामी चुनावी तैयारियों की दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है।

Related Posts

10 करोड़ लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाने का महाअभियान शुरू, अंबिकापुर में पहले दिन 12 हजार विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

Spread the love

Spread the love      ब्रह्माकुमारीज के अभियान की जागरूकता रैली से शुरुआत, 20 अगस्त तक सरगुजा संभाग में चलेगा व्यापक जनजागरण     अंबिकापुर, 7 अगस्त 2026। नशे के…

48 घंटे में मंदिर चोरी का पर्दाफाश: 16.60 लाख का माल बरामद, 3 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         जांजगीर-चांपा। जिले के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!