स्वराज जायसवाल की कलम से…….✍🏻
बिलासपुर। गेवरा रोड में हुई पैसेंजर ट्रेन की मालगाड़ी से भीषण भिड़ंत के बाद घायल यात्रियों को त्वरित राहत एवं प्राथमिक चिकित्सा देते हुए उन्हें व्यापार विहार स्थित ELITE मेडिसिटी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। अस्पताल में सभी घायलों का उपचार युद्धस्तर पर जारी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी और डीएसपी सहित पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उनके साथ सांसद, मंत्री, तथा अन्य जनप्रतिनिधि भी हॉस्पिटल पहुंचकर मरीजों का हाल-चाल जानने एवं उपचार व्यवस्था की समीक्षा की।

इस दौरान अरुण साहू सहित प्रशासनिक अमले ने डॉक्टरों से उपचार की जानकारी ली तथा प्रभावित यात्रियों और उनके परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मेडिकल टीम ने घायलों के लिए अतिरिक्त वार्ड, आपात चिकित्सक एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात कर दी है, वहीं गंभीर मरीजों को आईसीयू में विशेष निगरानी में रखा गया है।
जिला प्रशासन ने बताया कि दुर्घटना प्रभावित परिवारों को सहायता और आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए कंट्रोल रूम भी सक्रिय कर दिया गया है।









