गोविंदा और सुनिता के रिश्ते पर फिर उठे सवाल — सुनिता ने कहा, “पति के रूप में गोविंदा अच्छे नहीं, अगले जन्म में बेटा बनकर आना”

Spread the love

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनिता आहुजा (Sunita Ahuja) के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। लंबे समय से दोनों के बीच अनबन और तलाक की अफवाहें सुर्खियों में बनी हुई थीं। अब सुनिता आहुजा ने एक इंटरव्यू में खुलकर अपने दिल की बात कही है, जिससे इन चर्चाओं को और हवा मिल गई है।

सुनिता ने कहा, “हर इंसान जवानी में गलतियां करता है, मैंने भी कीं और गोविंदा ने भी। लेकिन जब जिंदगी का वो पड़ाव आता है, जब आदमी अपने परिवार, पत्नी और बच्चों के साथ खुश रह सकता है, तब भी अगर वो गलतियां दोहराए, तो वह किसी भी तरह शोभा नहीं देतीं।

उन्होंने आगे कहा कि एक स्टार की पत्नी होना बेहद मुश्किल होता है। “मुझे बहुत मजबूत बनना पड़ा। एक स्टार की पत्नी को दिल को पत्थर का बनाना पड़ता है। गोविंदा अक्सर अपने काम के चलते घर से ज्यादा समय हीरोइनों और सेट्स पर बिताते थे। अब जाकर उन्हें एहसास हुआ है कि ये सब कितना कठिन था। मुझे यह समझने में 38 साल लग गए।”

अपने बयान में सुनिता ने यह भी कहा कि गोविंदा एक बहुत अच्छे बेटे और भाई हैं, लेकिन पति के रूप में नहीं। उन्होंने कहा, “मैंने तो पहले ही कह दिया था — अगले जन्म में तुम मेरे बेटे बनकर आना, पति नहीं चाहिए। सात जन्म की बात छोड़ो, यह एक ही जन्म काफी है।”

हालांकि दोनों में से किसी ने भी तलाक को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सुनिता आहुजा के इस बयान के बाद गोविंदा-सुनिता के रिश्ते पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

  • Related Posts

    सिर्फ सलाद तक सीमित नहीं खीरा, इस गर्मी ट्राई करें ये 5 हेल्दी और रिफ्रेशिंग रेसिपीज

    Spread the love

    Spread the love    गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने वाला खीरा सिर्फ सलाद तक ही सीमित नहीं है। खीरे से बनी स्वादिष्ट स्मूदी, डिटॉक्स ड्रिंक,…

    फिल्म प्रेमियों के लिए अपडेट, जानिए इस सप्ताह की नई रिलीज़ और दर्शकों का इंतजार

    Spread the love

    Spread the loveLatest OTT and Theatrical Release: सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. इस हफ्ते ना सिर्फ ओटीटी बल्कि थिएटर में भी कमाल की फिल्में आने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!