चरचा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चाकूबाजी के दो मामलों में 5 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Spread the love

 

कोरिया/छत्तीसगढ़ विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

कोरिया जिले के थाना चरचा पुलिस ने क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर कड़ा प्रहार करते हुए चाकूबाजी और मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी जब्त किए गए हैं।

पहले मामले में 4 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

 

थाना चरचा के अपराध क्रमांक 72/26 में धारा 296, 315(3), 115(2), 119(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी राज सारथी, शिवानी सारथी सहित दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया। मामले में उपयोग किए गए चाकू को भी जब्त कर लिया गया है।

 

दूसरे मामले में ‘अन्ना’ और ‘रिंकू’ गिरफ्तार

 

वहीं अपराध क्रमांक 73/26 में धारा 296, 351(3), 115(2), 191, 118(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने योगेश उर्फ अन्ना और रिंकू उर्फ हसनैन अंसारी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है।

 

क्षेत्र में बढ़ी पुलिस की सख्ती

 

लगातार हो रही कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। थाना चरचा पुलिस ने साफ संकेत दिए हैं कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

 

  • Related Posts

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!