अंबिकापुर में GST 2.0 पर आभार कार्यक्रम सम्पन्न किसानों व्यापारियों उद्योग एवं मध्यम वर्ग को मिला बड़ा सहारा

Spread the love

सुमर दास की कलम से……✍🏻

अंबिकापुर, 24 सितम्बर 2025 आज दिनांक 24 सितम्बर 2025 को अंबिकापुर स्थित हॉटल परपाल के सभागार में “GST 2.0 : किसान, व्यापारी, उद्योग एवं मध्यम वर्ग को मिला बड़ा सहारा” विषय पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, एवं मंत्री श्री रामविचार नेताम जी भी गरिमामयी उपस्थिति में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर सरगुजा संभाग के सभी विधानसभाओं के माननीय विधायकगण, प्रदेश भाजपा के समस्त जिला अध्यक्षगण, पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, व्यापारी वर्ग तथा अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन अत्यंत अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। सभी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा लागू GST 2.0 व्यवस्था को किसान, व्यापारी, उद्योग एवं मध्यम वर्ग के लिए ऐतिहासिक राहत और सहारा बताया।

कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ और इसे उपस्थित सभी अतिथियों एवं सहभागियों ने अत्यंत सफल और यादगार बैठक के रूप में सराहा।

  • Related Posts

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!