रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद में दोस्तों ने की युवक की हत्या, लाश बोरी में भरकर खदान में फेंकी

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दोस्ती की आड़ में हुई एक खौफनाक हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है। बचपन के तीन दोस्तों की शराब पार्टी उस वक्त खूनी खेल में बदल गई जब एक लड़की को लेकर हुई बहस ने हिंसक रूप ले लिया। नतीजा यह हुआ कि दो दोस्तों ने तीसरे की बेरहमी से हत्या कर दी और पहचान मिटाने के लिए शव को बोरी में भरकर खदान के पानी में फेंक दिया।

खदान में मिली बोरी, बाहर निकले पैर ने खोला राज

घटना रायपुर के राखी थाना क्षेत्र स्थित बेंद्री गांव की है, जहां 24 जुलाई की शाम ग्रामीणों ने पत्थर खदान की डबरी में एक संदिग्ध बोरी तैरती देखी। बोरी से बाहर निकले पैर को देख लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जब बोरी बाहर निकाली गई, तो उसमें 20 वर्षीय दिनेश मानिकपुरी की लाश मिली। शव की हालत देखकर पुलिस ने अंदाजा लगाया कि वारदात 3-4 दिन पुरानी है।

सिर कुचलने और चाकू से किए गए थे कई वार

पुलिस जांच में सामने आया कि दिनेश की हत्या बेहद बेरहमी से की गई थी। उसके सिर और चेहरे को पत्थर से कुचला गया था और गले-पेट में चाकू के कई घाव थे। जांच में पता चला कि दिनेश को आखिरी बार उसके बचपन के दोस्त साहेब दास मानिकपुरी (19) और सोहन उर्फ पिंटू कंडरा (25) के साथ देखा गया था।

बहस से शुरू हुई वारदात, हत्या तक पहुंची बात

पुलिस ने जब दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि 24 जुलाई को तीनों ने खदान के पास बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान गांव की एक लड़की को लेकर बहस हुई जो इतनी बढ़ गई कि साहेब और सोहन ने गुस्से में दिनेश पर चाकू से हमला कर दिया।

शव को छिपाने की कोशिश भी की गई

हत्या के बाद दोनों ने दिनेश के शव को बोरी में भर दिया और उसमें पत्थर डालकर खदान की डबरी में फेंक दिया, ताकि शव तैर न सके। इसके साथ ही शव की पहचान मिटाने के लिए पत्थर से चेहरा बुरी तरह कुचल दिया गया था।

48 घंटे में सुलझा हत्याकांड, आरोपी गिरफ्तार

राखी थाना पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे में इस सनसनीखेज हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में इस्तेमाल स्कूटी और मोबाइल भी जब्त कर लिए हैं। उनके खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज किया गया है।

बढ़ते अपराधों से दहशत में शहर

रायपुर में लगातार हो रही हत्याओं ने चिंता बढ़ा दी है। बीते सात दिनों में शहर में 6 हत्याएं हो चुकी हैं, जबकि जनवरी 2025 से अब तक कुल 30 हत्या के मामले सामने आए हैं।

एएसपी विवेक शुक्ला के अनुसार, “कई अपराधी ऑनलाइन साइट्स से चाकू मंगवा रहे हैं। वे असली मोबाइल नंबर तो देते हैं लेकिन पते फर्जी भरते हैं, जिससे उन्हें ट्रेस करना मुश्किल हो जाता है।”

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

    Spread the love

    Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

    छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!