रायगढ़ में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में डूबा शहर

Spread the love

रायगढ़ । स्वतंत्रता दिवस से पूर्व रायगढ़ शहर पूरी तरह देशभक्ति की भावना से सराबोर हो उठा। संस्कार पब्लिक स्कूल, विप्र फाउंडेशन और नव निर्माण संकल्प समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार सुबह 10 बजे भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। नटवर स्कूल से निकली इस यात्रा का नेतृत्व प्रख्यात शिक्षाविद एवं समाजसेवी रामचंद्र शर्मा ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर हुई। इस दौरान उन्होंने लोगों से तिरंगे और राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

150 मीटर लम्बा तिरंगा बना आकर्षण
देश के वीर जवानों और शहीदों को समर्पित इस यात्रा में ढाई हजार से अधिक लोग शामिल हुए। सभी ने मिलकर 150 मीटर लंबे भव्य तिरंगे को शहर की सड़कों पर लहराया। यात्रा के दौरान हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदाय के लोग एक साथ चलकर सर्वधर्म समभाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते नजर आए। लगभग 3 घंटे तक चली पदयात्रा में पूरा रायगढ़ तिरंगे के रंग में रंगा दिखाई दिया।

प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी
यात्रा में संस्कार पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती रश्मि शर्मा, नव निर्माण संकल्प समिति के कोषाध्यक्ष सी.पी. देवांगन, सचिव दीपक मंडल, पत्रकार, व्यापारी, राजनेता और कई समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

व्यापारियों ने दिखाई उदारता
रायगढ़ की पहचान ‘दानदाताओं का शहर’ इस अवसर पर एक बार फिर साबित हुई। यात्रा में शामिल लोगों के लिए शहर के विभिन्न चौकों पर चॉकलेट, आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक का वितरण किया गया। स्टेशन चौक पर रमेश किराना, सुभाष चौक पर आलोक ड्रेसस, दिव्यशक्ति क्लब की कविता बेरीवाल एवं टीम, विप्र फाउंडेशन के महामंत्री राजेश शर्मा एवं टीम, तथा गोपाल अग्रवाल एवं उनकी टीम ने स्टॉल लगाए।

सामाजिक संगठनों की सहभागिता
इस तिरंगा यात्रा ने न केवल स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में उत्साह का माहौल बना दिया, बल्कि विभिन्न सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी ने इसे और भी ऐतिहासिक बना दिया।

  • Related Posts

    शासकीय जमीन पर कब्जे का विवाद: बुलडोज़र कार्रवाई रुकी, राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों से गरमाया मामला

    Spread the love

    Spread the love  अम्बिकापुर/सरगुजा | विशेष जांच रिपोर्ट   शासकीय जमीन विवाद में बुलडोज़र कार्रवाई अचानक रुकने से राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों ने मामले को तूल दे दिया है, जिससे…

    राजधानी रायपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी से जीवित पैंगोलिन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट    राजधानी रायपुर    रायपुर में वन विभाग की सतर्कता ने एक बड़े वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया है। गुप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!