छत्तीसगढ़ में HIV जांच पर संकट : दो महीने से किटों की आपूर्ति ठप, हजारों मरीजों की स्वास्थ्य जांच प्रभावित

Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में एचआईवी जांच पर बड़ा संकट मंडरा रहा है। प्रदेश के 140 इंटीग्रेटेड काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर (ICTC) में बीते दो महीनों से एचआईवी जांच किट की आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे हजारों मरीजों की नियमित जांच और संभावित संक्रमितों की समय पर पहचान नहीं हो पा रही है।

इससे सबसे ज्यादा खतरा गर्भवती महिलाओं पर मंडरा रहा है, जिनकी गर्भावस्था के दौरान एचआईवी जांच अनिवार्य होती है। जांच न हो पाने की स्थिति में संक्रमण का प्रसार माँ से नवजात तक हो सकता है।

केंद्र से राज्य को सौंपी गई ज़िम्मेदारी
पहले राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) की ओर से राज्यों को नियमित रूप से जांच किट भेजी जाती थी। लेकिन इस साल से यह जिम्मेदारी राज्यों को सौंप दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति ने छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) को किट खरीदी का प्रस्ताव भेजा है। बावजूद इसके, दो महीने गुजर जाने के बाद भी अब तक किट अस्पतालों तक नहीं पहुंच सकी है।

प्रभावित हो रहे हजारों मरीज
डॉक्टर मरीजों को एचआईवी जांच के लिए रेफर कर रहे हैं, लेकिन किट न होने के कारण जांच संभव नहीं हो पा रही। विभागीय सूत्रों की मानें तो छत्तीसगढ़ में हर महीने करीब 1 लाख एचआईवी जांच किट की आवश्यकता होती है। मगर सप्लाई बंद होने से अब सरकारी अस्पतालों में यह सुविधा पूरी तरह बाधित हो गई है।

नियंत्रण के प्रयास ज़रूरी
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जल्द ही किट की आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो यह स्थिति स्वास्थ्य प्रणाली के लिए गंभीर चुनौती बन सकती है। सरकार को तत्काल कार्रवाई कर किट आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि समय रहते एचआईवी संक्रमितों की पहचान कर इलाज शुरू किया जा सके।

Related Posts

तिल्दा में छ ग राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा जी व चंद्रकला वर्मा स्वाति वर्मा एवं भाजपा के मीडिया संवाद हुआ संपन्न

Spread the love

Spread the love  रायपुर/छत्तीसगढ़       तिल्दा नेवरा /रायपुर : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा नगर मे भाजपा मंडल के द्वारा आज 14 जून, जिन…

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मत्स्य उत्पादन को मिल रही नई गति

Spread the love

Spread the love  रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर, 13 जून 2026/ छत्तीसगढ़ में कृषि के साथ-साथ मत्स्य पालन भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरा है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!