प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती : 21 जुलाई को होगा दस्तावेज सत्यापन, 33 अभ्यर्थियों को बुलाया गया

Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती परीक्षा–2023 की प्रावीण्य सूची में चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 21 जुलाई को संपन्न होगी।

यह सत्यापन उच्च शिक्षा संचालनालय के अंतर्गत रिक्त प्रयोगशाला तकनीशियन पदों की सीधी भर्ती के लिए किया जा रहा है। दस्तावेज सत्यापन रायपुर स्थित विज्ञान महाविद्यालय परिसर में क्षेत्रीय अपर संचालक कार्यालय में किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस प्रक्रिया में कुल 33 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। सभी अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि को समय पर उपस्थित हों।

महत्वपूर्ण निर्देश:

सत्यापन के समय मूल दस्तावेजों के साथ-साथ उनकी छायाप्रतियां भी साथ लाना अनिवार्य होगा।

अभ्यर्थियों को सभी प्रमाण पत्र सुव्यवस्थित ढंग से लेकर आना होगा, जिससे प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

अनुपस्थित रहने की स्थिति में चयन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

Related Posts

खबर का असर: बसंतपुर थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत मामले में जागा प्रशासन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करेंगे जांच; 10 अगस्त को बयान दर्ज कराने नोटिस जारी

Spread the love

Spread the love    बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़)। विशेष रिपोर्ट।       बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) बसंतपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय पत्रकार रामहरि गुप्ता द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के…

मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर: विरासत, धर्म और पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, बनेगा समग्र मास्टर प्लान

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         बिलासपुर। जिले की ऐतिहासिक पहचान मल्हार और रतनपुर को नई विकास दिशा देने की तैयारी शुरू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!