पत्थलगॉव -में भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, वाहन में फसे रहे लोग

Spread the love

जशपुर, 08 जनवरी 2026। जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर भाटामुड़ा के पास बीती रात करीब 2 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़ी ट्रक से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोग वाहन के अंदर ही बुरी तरह फंस गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद बोलेरो में फंसे घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल पत्थलगांव भेजा गया, जहां तीनों का इलाज जारी है। हादसे में बोलेरो वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो चालक शराब के नशे में था और वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। बोलेरो में सवार घायलों की पहचान करूमहुआ निवासी गंगा सिदार, चालक विलास ठाकुर तथा पीछे बैठे युवक राधापुर निवासी के रूप में हुई है। बताया गया कि बोलेरो वाहन करूमहुआ निवासी फिलिम खलखो का है।

जानकारी के मुताबिक बोलेरो सवार करूमहुआ से पत्थलगांव गए थे और देर रात वापस लौट रहे थे। इसी दौरान भाटामुड़ा पुलिया के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक से उनकी गाड़ी टकरा गई। बताया गया कि ट्रक पंचर होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी और चालक चक्का बदल रहा था।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

    Spread the love

    Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

    छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!