बिलासपुर में भीषण ट्रेन हादसा : पैसेंजर मेमू ट्रेन मालगाड़ी पर चढ़ी, कई यात्रियों के हताहत होने की आशंका

Spread the love

स्वराज जायसवाल की कलम से…….✍🏻

बिलासपुर : गतौरा  बिलासपुर में मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया। स्थानीय मेमू पैसेंजर ट्रेन ने इंजीनियरिंग कॉलेज चौक के पास खड़ी मालगाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पैसेंजर ट्रेन का इंजन और कोच सीधे मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए। घटना के बाद आसपास दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

लालखदान-गाटौरा रेलखंड पर हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर के समय हुआ। ट्रेन में बड़ी संख्या में स्थानीय यात्री सवार थे। टक्कर के कारण कई डिब्बों में यात्रियों के फंसने की आशंका है। राहत-बचाव के लिए दमकल, पुलिस और रेलवे की रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं।

स्थानीय लोगों की जुटी भीड़, रेस्क्यू जारी
घटना होते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए और घायलों को बाहर निकालने में मदद करने लगे। कई लोगों को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भेजा गया है। घायल यात्रियों की सही संख्या का अब तक आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन 5 से अधिक लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

रेल प्रशासन अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया है और यात्रियों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, ताकि वे अपने परिजनों की जानकारी प्राप्त कर सकें।

हादसे का कारण जांच के दायरे में
प्रारंभिक अनुमान है कि सिग्नल या तकनीकी गड़बड़ी की वजह से यह टक्कर हुई है, लेकिन रेलवे ने स्पष्ट कहा है कि जांच के बाद ही कारणों की पुष्टि की जाएगी।

  • Related Posts

    बिलासपुर में ट्रक टायर चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹80 हजार के नए टायर बरामद

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर/स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।       बिलासपुर/ 17 जून 2026। बिलासपुर जिले की हिर्री थाना पुलिस ने ट्रकों से टायर चोरी करने वाले एक सक्रिय…

    दिनदहाड़े एलएलबी छात्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला, खून से लथपथ सड़क पर मिला युवक

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर/स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर में कानून की पढ़ाई कर रहे एक एलएलबी छात्र पर अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े ब्लेड से जानलेवा हमला कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!