बिलासपुर/सीपत। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर।
ग्राम दर्शभाठा में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने के मामले का सीपत पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
बिलासपुर/सीपत। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम दर्शभाठा में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर मामले का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम दर्शभाठा निवासी संत कुमार रात्रे 24 अगस्त की सुबह काम के सिलसिले में सीपत गए थे। उनकी पत्नी सविता देवी भी घर में ताला लगाकर खेत की ओर चली गई थीं। कुछ समय बाद जब वे वापस घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात और करीब 10 हजार रुपये नकद गायब मिले।
घटना की शिकायत मिलते ही सीपत पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच टीम गठित की। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास से महत्वपूर्ण सुराग जुटाए और संदिग्धों से पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ और जांच के बाद दोनों आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात एवं नकदी समेत शत-प्रतिशत चोरी का सामान बरामद कर लिया।
मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की। इसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
सीपत पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा होने पर पुलिस की जांच और कार्रवाई की सराहना की जा रही है। मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है।








