चाइना बार्डर पर युद्ध अभ्यास के दौरान सैनिक बलिदान

Spread the love

नई  दिल्ली। सिक्किम में तैनात सेना में नायक ब्रजेश कुमार सिंह (38) युद्ध अभ्यास के दौरान बृहस्पतिवार को बलिदान हो गए। वह मूलरूप से यूपी के चंदौली जिले के रामनगर स्थित साहूपुर के रहने वाले थे। वर्तमान में उनका परिवार लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी के हबीरपुर में रह रहा था। रविवार को उनके घर से पिपरा घाट तक अंतिम यात्रा निकाली गई।

नायक पद से रिटायर्ड पिता ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि बेटे ब्रजेश की तैनाती सिक्किम में चाइना बार्डर पर थी। 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बॉर्डर पर सरगर्मी बढ़ गई थी। इसी के चलते चाइना बार्डर पर भी सेना अलर्ट हो गई थी। ऐसे में जवान युद्ध का अभ्यास कर रहे थे।

24 अप्रैल की रात भी युद्ध का अभ्यास चल रहा था। इस बीच बेटा गश खाकर गिर पड़ा। साथी जवानों ने बेटे को मेडिकल कैंप ले गए। वहां डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जवान बेटे ब्रजेश का शव लेकर शनिवार शाम लखनऊ स्थित कमांड पहुंचे।

हबीरपुर में दी जाएगी सलामी

रविवार को शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। इसके बाद परिजन शव लेकर हबीरपुर पहुंचे। इसके बाद अंतिम यात्रा निकाली गई। वहां उन्हें सलामी दी गई। शव का अंतिम संस्कार पिपरा घाट पर जाएगा। नायक ब्रजेश कुमार सिंह के परिवार में पिता के अलावा पत्नी सोनी सिंह, बेटा विद्युत व चार माह का बेटा वेदांत है।

Related Posts

अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

Spread the love

Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

“आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

Spread the love

Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!