पाकिस्तान के पास कुल कितने एयरबेस, 4 तबाह; भारत के हमले से कितना नुकसान

Spread the love

भारत के ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों से पाकिस्तान इतना बौखलाया हुआ है कि वह अब भारत के सैन्य और नागरिक इलाकों पर लगातार ड्रोन और मिसाइल हमले कर रहा है। पाकिस्तान ने बीती रात और आज सुबह भी ड्रोन से हमला किया। पाकिस्तान की सेना ने दावा किया है कि भारत ने 6 बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। भारत ने पाकिस्तान के 4 एयरबेस पर मिसाइल अटैक कर उन्हें नेस्तनाबुद कर दिया। ऐसे में आइये जानते हैं पाकिस्तान के पास कुल कितने एयरबेस हैं?

30 एयरबेस परमाणु हमले के लिए तैयार
फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के पास कुल 40 एयरबेस हैं। इसमें से 30 एयरबेस ऐसे हैं जो युद्ध की स्थिति में परमाणु हमले के लिए तैयार हो सकते हैं। पाकिस्तान का शोरकोट, मसरूर कराची, क्वेटा के समुंगली, कामरा के मिन्हास जोकि पेशावर में स्थित हैं।

पाकिस्तान के एयरबेस 3 कैटेगरी में बंटे हुए हैं। पहला मेजर ऑपरेशनल बेस, यह एयरबेस पूरी तरह से फंक्शनल होते हैं। दूसरे फॉरवर्ड ऑपरेशनल बेस होते हैं जोकि हमेशा सिर्फ एक्टिव रहते हैं लेकिन युद्ध जैसी स्थिति हो तो तुरंत फंक्शनल किए जा सकते हैं। तीसरे टाइप सैटेलाइट बेस का होता है जोकि शांतिकाल और युद्धकाल में विमानों की आपातकालीन लैंडिंग और रिकवरी के लिए काम आते हैं।

पाकिस्तान के पास कितने एयरबेस है
बता दें कि पाकिस्तान के पास बदीन, भगतांवाला, चकलाला, रावलपिंडी, चंदर, चुक झुमरा, फैसल, ग्वादर, कालाबाग, कामरा मिन्हास, कोहाट, कोरंगी क्रीक, लाहौर, निचला टोपा, मालिर, मियांवाली, मसरूर, मीरपुर खास, मुल्तान, मुरीद, नवाबशाह, ओरमारा, पसनी, पेशावर, रफीकी शोरकोट, रहीम यार खान, राजनपुर, रिसालेवाला फैसलाबाद, रिसालपुर, साकेसर, समुंगली क्वेटा, सरगोधा, शाहबाज जकोबाबाद, सिणधरी, स्कर्दू, सुक्कुर, तलहर, विहारी। ये 40 एयरबेस पाकिस्तान के पास है।

इसके अलावा दो दर्जन नागरिक हवाई अड्डे भी स्थित हैं। जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर सैन्य विमानों की लैंडिंग और ऑपरेशन के लिए काम में लाया जा सकता है। इनमें से कुछ पूरी तरह नागरिकों के यूज के लिए हैं जबकि कुछ जगहों पर एक रनवे और सीमित सुविधा उपलब्ध हैं।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!